रोजगार कार्यालय पर श्रम कल्याण बोर्ड का कब्जा
जिलारोजगारकार्यालय के पंजीकरण कक्ष पर हिमाचल भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कब्जा हो गया है। इसे छुड़ाना विभाग के अधिकारियों के लिए भी मुश्किल हो गया है। शुरू में इस हॉल केवल एक कर्मचारी को बिठाया था, ताकि इस बोर्ड द्वारा कामगारों को दी जानी सुविधाओं को जारी करने और पात्रों के आवेदन लेने का काम चलाया जा सके। उस विभाग को उम्मीद थी कि शीघ्र ही बोर्ड अपने लिए दूसरी जगह कार्यालय चलाने को स्पेश किराए पर ले लेगा, मगर ऐसा नहीं हुआ।
वर्तमान में हालात यह हो गए हैं कि इस हॉल का आधा हिस्सा ही बोर्ड कार्यालय के लिए कब्जा लिया गया है। जिससे रोजगार कार्यालय में पंजीकरण प्रक्रिया प्रभावित हो गई है। पंजीकरण करवाने के लिए फार्म भरने के लिए यहां कोई स्पेस नहीं रहा, आने वालों को यहां खड़े होकर आवेदन भरने पड़ रहे हैं।
बढ़रहे बोर्ड कर्मचारी : कामगारकल्याण बोर्ड का काम बढ़ता जा रहा है। उसी हिसाब से कर्मचारियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पहले यहां एक कर्मचारी तैनात किया गया था। अब इनकी संख्या तीन हो गई है। इनमें एक मोटीवेटर, एक डॉटा ऑपरेटर और एक कार्यालय सहायक शामिल हैं। रोजगार कार्यालय के लिए तो इस कार्यालय की बजह से स्पेस कम हुआ, बोर्ड कर्मचारियों को गुजारा भी मिले इस स्पेश में नहीं हो पा रहा है। वहीं यहां आने वालों पात्रों की भीड़ से रोजगार कार्यालय भरा रहने लगा है। जिससे कार्यालय का शांत माहौल खराब होने से कर्मचारी अकसर परेशान रहने लगे हैं।
पहलेही स्पेस कम : रोजगारकार्यालय में पहले ही स्पेस काफी तंग है। यही एक हॉल मौजूद था। इसके आधे स्पेस को श्रम कल्याण बोर्ड ने कब्जा लिया है। गैलरी में अकसर दोनों की कार्यालयों के पात्र खड़े रहते हैं। कर्मचारियों का एक कमरे से दूसरे कम जाना मुश्किल हो गया है। यहीं नहीं यहां आने वाले पात्र भी यहां जगह की तंगी से परेशान हो रहे हैं।
बोर्ड कार्यालय ने आधा स्पेस घेरा
^श्रमकल्याण बोर्ड कार्यालय ने आधा स्पेस घेरा है। बोर्ड को अलग से कार्यालय के लिए स्पेस लेने को कह दिया है। अभी अमल नहीं हुआ। शीघ्र ही आगामी कदम उठाएंगे। वीपीराणा, जिला रोजगार अधिकारी हमीरपुर
रोजगार कार्यालय के पंजीकरण कक्ष में बैठे श्रमकल्याण बोर्ड कार्यालय के कर्मचारी।