पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पालकी में मरीजों को ढोना सहन नहीं हुआ तो सड़क के लिए 90 वर्षीय महिला ने दान कर दी अपनी जमीन

पालकी में मरीजों को ढोना सहन नहीं हुआ तो सड़क के लिए 90 वर्षीय महिला ने दान कर दी अपनी जमीन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर : गांव तक सड़क निकालने के लिए ब्यासां देवी ने भूमि दान दी। उन्होंने ग्रामीणों के साथ पूजा कर काम शुरू करवाया।

सिटी रिपोर्टर |हमीरपुर

जिलाभरमें गांवों को सड़कों से जोड़ने के लिए दर्जनों मामले भूमि मिल पाने से लंबित पड़े हुए हैं। कहीं लोगों के आपसी मनमुटाव तो कही थोड़ी-थोड़ी अपनी भूमि देने से कई लिंक रोड बनाने के प्रयास पूरे नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों के लिए जिले की एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला ब्यासां देवी प्रेरणा बन गई हैं। करोट पंचायत के तहत बढ़ेई वार्ड में गांव तक लिंक रोड होने से लोगों को मेन सड़क तक मरीज को पहुंचाने के लिए या तो पालकी या भरपाई का सहारा लेना पड़ता था, जिसे देख बेहद परेशान महिला ने वाहन को गांव तक पहुंचाने के लिए अपनी भूमि ही दान कर दी ताकि सड़क सुविधा मिलने से खास कर बरसात के मौसम में ग्रामीणों को काला पानी जैसी जिंदगी बसर करने से निजात मिल सके।

इस पंचायत के बढ़ेई के लिए मेन सड़क करोट के समीप से बढ़ेई गांव के लिए इस भूमि के मिलने से 200 मीटर तक ही सुविधा जुड़ जाएगी, क्योंकि इस भूमि के मिलने से मेन रोड भी नजदीक हो गया। 25 मरले भूमि को दान किया गया, इसमें ब्यासां देवी के अलावा थोड़ी-थोड़ी भूमि र| चंद, गरीब दास, जानकी देवी गोपाल भाटिया ने दी है। इस गांव में शुरू में 20 परिवार इससे आगे भी कई परिवारों को लाभ मिलेगा। ब्यासां देवी का कहना है कि हर गांव सड़क से जुड़े, इसलिए लोगों को भी अपनी भूमि स्वेच्छा से दान देने के लिए आगे आना होगा।

पीडब्ल्यूडीने शुरू किया सड़क निर्माण का काम

पंचायतप्रतिनिधि अमृत और संजू का कहना है कि ब्यासां देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने भूमि दान दे कर जहां युवा पीढ़ी को भी संदेश दिया है, वहीं बड़ी समस्या का भी हल हुआ है। पीडब्ल्यूडी ने बीते रोज ही शुभारंभ के साथ कार्य शुरू कर दिया है। अब लोगों को किसी भी मौसम में गांव तक पहुंचने के लिए रात को भी कोई परेशानी नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...