यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सब जेल का किया भ्रमण
हमीरपुर | कैरियरप्वाइंट यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग के स्टूडेंट्स ने सब जेल हमीरपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। स्टूडेंट्स यहां अपने टीचरों के साथ आए थे। यहां आकर उन्होंने सबजेल की व्यवस्था के बारे में जानकारियां ली और जेल में बंदी बनाए कैदियों से भी बातचीत की। संजीव कुमार और हंस राज गौत्तम ने जेल के बारे स्टूडेंट्स को जानकारियां देते कहा कि जेल में बंद महिलाओं को उनकी आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए छोटे रोजगार आैर उद्यमों से भी जोड़ा है, ताकि उनकी मानसिक और आर्थिक सहायता हो सके।