पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा नेता नहीं चाहते हमीरपुर का विकास

भाजपा नेता नहीं चाहते हमीरपुर का विकास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपानेताहमीरपुर का विकास नहीं चाहते हैं। प्रदेश सरकार के खिलाफ आधारहीन बयानबाजी करके आम जनता को गुमराह करने की ये नेता हमेशा कोशिश कर रहे हैं। यह बात भोरंज पंचायत के बस्सी वार्ड में हुए भवन एवं अन्य निर्माण कल्याण बोर्ड के कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि इंटक जिलाध्यक्ष एवं महासचिव जिला कांग्रेस राजीव राणा ने कही। उन्होंने कामगार कल्याण बोर्ड और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ में भाजपा नेताओं पर आम जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि इस बोर्ड की जब स्थापना हुई थी। तब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, बोर्ड के चेयरमैन भी हमीरपुर से थे।

खबरें और भी हैं...