पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों के समाराेहों में मेधावी छात्र सम्मानित

स्कूलों के समाराेहों में मेधावी छात्र सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनेटा- गौरी शरण मैमोरियल पब्लिक स्कूल का शैक्षिणक भ्रमण धनेटा से कांगड़ा तक गया। हेडमिस्ट्रेस नीलम ठाकुर के नेतृत्व मंे गए इस भ्रमण में स्टूडेंटस ज्वालामुखी, बगलामुखी, बॉम्बे पिकनिक स्पॉट चिंतपूर्णी, चामुक्खा शिव मंदिर चामुंडा मंदिर गए।

मैहरे :दांदडू हाई स्कूल के सालाना समारोह में लघु नाटिका पेश करते स्टूडेंट्स।

सिटी रिपोर्टर |हमीरपुर

अध्यापकअपनाकाम ईमानदारी तथा पूर्ण कर्तव्य निष्ठा से कर स्टूडेंट्स का भविष्य निखारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें। ये बात एपीएमसी के चेयरमैन प्रेम कौशल ने लदरौर सीनियर सेकंडरी स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान करते हुए कहा कि बच्चे राष्ट्र निर्माता हैं। किसी भी व्यक्ति एवं समाज की पहचान मूल संस्कृति से होती है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को अपनी संस्कृति से भी रू-ब-रू करवाना सुनिश्चित करें। मां-बाप बच्चों की बचपन से ही छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें। उन्होंने कहा कि मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है तथा बच्चों में अच्छाई और बुराई की बचपन से ही पहचान करवाना उसका नैतिक कर्तव्य है। प्रिंसिपल सुरेश शर्मा ने स्कूल की वार्षिक उपलब्धियों की रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर स्टूडेंट्स द्वारा सांस्कृतिक देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान सीता राम, झरलोग पंचायत प्रधान नरेश कुमार, पूर्व प्रधान अंजु ठाकुर, सविता मिन्हास, पूर्व बीडीसी अति देवी, सेवानिवृत्त एसडीएम नरेश ठाकुर, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल प्यार चंद राणा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

मैहरे.शिक्षकसमर्पण भाव से अध्यापन कार्य करें ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें। शिक्षा मानव व्यवहार में परिवर्तन हैं। यह बात सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल ने दांदडू सीनियर सेकंडरी स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। सीपीएस ने कहा कि ग्राम पंचायत दांदडू में विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर 1.10 करोड़ रुपए व्यय किए गए। मैहरे-टिप्पर सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चचैड़ी सड़क के निर्माण के लिए प्राकलन तैयार कर स्वीकृति के लिये भेज दिया गया है। दांदडू-धंगोटा में बिजली की समस्या का समाधान करने के लिए 33 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...