नौनिहालों को दी एजूकेशन किटें
हमीरपुर- बिझड़ी ब्लॉक के बीईईओ महेंद्र जसवाल एसएसए के तहत नौनिहालाें को एजूकेशन किट देते हुए।
बीईईआे ने बयाड़, भकरेड़ी का किया निरीक्षण
बीईईआेने लाइब्रेरी की किताबों को स्टूडेंट्स को जारी करने के लिखित आदेश दिए। बीआरसी विजय हीर ने बताया कि मॉनिटरिंग अभियान के तहत बयाड़, भकरेड़ी, बल्याह, ठाणा, लोहारड़ा, मतकर, दुखाणी स्कूलों का भी आैचक निरीक्षण करके पढ़ाई का जायजा लिया गया। बल्याह, ब्याड़ और भकरेड़ी में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन बेहतर पाया गया है। ब्लॉक के स्कूलों में लड़कियाें को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं।
हमीरपुर|बिझड़ी ब्लॉकके बीईईओ महेंद्र जसवाल ने स्कूली शिक्षा से वंचित नौनिहालों को एसएसए की तरफ से एजूकेशन किटें मुहैया करवाई। ये किटें डाइट हमीरपुर की तरह से बच्चों के लिए उपलब्ध करवाई गई थी। भोटा के छोड़व बस्ती के बच्चों को भी लेखन सामग्री स्कूल प्रशासन को दी। ताकि ये बच्चे शिक्षा में बेहतर काम कर सकें। इसके अलावा बीईईओ ने बीआरसी के साथ सलौणी, भोटा और मंगनोटी प्राइमरी स्कूल की मॉनिटरिंग की। इस दौरान स्टूडेंट्स से सवाल पूछने के अलावा उनके होमवर्क की रेग्युलर चैकिंग किए जाने की जांच उनकी कापियां देखकर की गई। इसके अलावा स्कूल की सभी तरह की कैशबुक, फंड और प्रवेश रजिस्टर को भी जांचा गया।