पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व सैनिक वर्ग से भेजा जाए राज्य सभा में सांसद

पूर्व सैनिक वर्ग से भेजा जाए राज्य सभा में सांसद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर|हिमाचल कोपूर्व सैनिकों की वजह से एक अलग पहचान मिली है। कारगिल लड़ाई में देश के चार परम वीर चक्रों में दो राज्य के वीरों को मिले हैं। यह बात बमसन से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल विधि चंद लगवाल ने यहां जारी बयान में यह बात कही। लगवाल ने कहा कि राज्य से किसी पूर्व सैनिक को जिसने देश प्रदेश में अपने जीवन का योगदान दिया है, उसे राज्य सभा के लिए मौका दिया जाना चाहिए। लगवाल ने कहा कि आनंद शर्मा जो पहले भी दो बार राज्य सभा सदस्य रह चुके हैं और कई अन्य लोग जो वर्तमान में मंत्री हैं या रह चुके हैं। राज्य सभा सदस्यता के लिए इनका विरोध जताया जाएगा। पूर्व सैनिक कांग्रेस विभाग के चेयरमैन लगवाल का कहना है कि वह स्वयं शौर्य चक्र विजेता हैं। राज्य से पूर्व सैनिक को ही राज्य सभा सदस्यता के लिए चयन किया जाए।

खबरें और भी हैं...