सीएम का 17 को सुजानपुर में होगा भव्य अभिनंदन : राणा
सुजानपुरमेंमुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए सुजानपुर के चिल्ड्रन पार्क में 17 फरवरी को जनसभा भी आयोजित की जाएगी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के शीतकालीन प्रवास को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में अथाह विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से सुजानपुर की जनता ने जो मांगा है, उसे पूरा किया गया है। राणा ने कहा कि सुजानपुर में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास के लिए 100 करोड़ से भी ज्यादा की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं, इनमें से अधिकांश कार्य प्रगति पर हैं। सुजानपुर को उपमंडल का दर्जा, आईटीआई भवन का शिलान्यास तथा टौणी देवी में तहसील भवन के लिए बजट मुहैया करवाया गया इसके साथ ही सुजानपुर में मिनी सचिवालय खोलने के लिए भी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। सुजानपुर के दुर्गम चौरी तथा उटपुर के लिए भी वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पीएचसी स्वीकृत की गई हैं तथा पीएचसी के भवन निर्माण के लिए कार्य भी आरंभ हो चुका है जबकि सुजानपुर को सिविल अस्पताल की सौगात भी मिली है। राणा ने कहा कि भलेठ में पुल निर्माण के लिए 11 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है इससे अब लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।