एनसीसी सर्टिफिकेट के लिए आयोजित परीक्षा में 18 कैडेट्स ने लिया भाग
सुजानपुर | राजकीयसीसे स्कूल जंगलबैरी में चतुर्थ हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी हमीरपुर के सौजन्य से एनसीसी सर्टिफिकेट की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के संचालन के लिए एनसीसी कार्यालय हमीरपुर से अधिकृत किए गए कंपनी हवलदार मेजर देशराज ने बताया कि एनसीसी सर्टिफिकेट की परीक्षा में वही कैडेट्स परीक्षा देने के पात्र होते हैं, जिन्होंने एक एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर या संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण में हिस्सा लिया हो। एनसीसी अधिकारी प्यार चंद ने बताया कि इस परीक्षा में स्कूल के एनसीसी के 18 कैडेट्स ने भाग लिया। प्रिंसिपल कमलजीत धीमान ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में एनसीसी बच्चे को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने में सहायक सिद्ध होती है।