पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चौथे दिन भी नहीं खुला एनएच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | डिडवीं-टिक्कर/हमीरपुर

एनएच-88परडिडवीं-टिक्कर के पास कुनाह खड्‌ड पुल की मरम्मत का काम चौथे दिन भी मुकम्मल नहीं हो पाया। जिस कारण वाहन चालकों के अलावा आम लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। गौर रहे एनएच अधिकारियों ने इस पुल से दो साल पहले डाले गए वैली व्रिज को उठाने के लिए तीन दिन का समय प्रशासन से मांगा था, लेकिन चौथे दिन भी यह पूरा नहीं हो पाया।

हालांकि वैली व्रिज उठा लिया गया है, मगर पुल का निर्माण कार्य मुकम्मल नहीं हो पाया। इसकी रेलिंग का काम वीरवार को दिन भर जारी रहा। एनएच के अधिकारी पहले यह दावा कर रहे थे कि यह काम बुधवार शाम या वीरवार सुबह तक मुकम्मल हो जाएगा। क्योंकि रात को भी यह काम जारी रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जिस रेलिंग का काम चल रहा है उसकी क्योरिंग के लिए अभी दो-तीन दिन का समय और लग सकता है।

अब देखना यह है कि एनएच अथाॅरिटी बगैर क्योरिंग के क्या शुक्रवार शाम तक पुल को यातायात के लिए खोल देंगे या फिर अभी और समय लेंगे।

बार-बारलग रहा है जाम

इसपुल से आवाजाही नहीं होने की वजह से शिमला, चंडीगढ़, दिल्ली की तरफ जाने वाली सारी ट्रैफिक उन छोटे मार्गों से होकर निकाली जा रही है जिन पर बार-बार जाम लग रहा है। यही नहीं ताल से होकर निकलने वाली सड़कें भी बुरी तरह इस ट्रैफिक की भेंट चढ़ गई हैं। यही हालत अग्घार-महल होकर निकलने वाले लिंक रोड दिखा रहे हैं। बाड़ी-फरनोहल से होकर भी वाहन चालकों को इसलिए समस्या हो रही है क्योंकि इन सड़कों के किनारे निजी कंपनी केबल डालने का काम कर रही है और सड़क तंग है।

^मरम्मत का काम जारी है। उम्मीद ताे यही थी कि वीरवार शाम तक यह काम मुकम्मल करके यातायात बहाल कर दिया जाए। लेकिन अभी कुछ और काम बचा है। उम्मीद यही है कि शुक्रवार को मरम्मत पूरी करके यातायात बहाल कर दिया जाएगा। कोशिश यह की जा रही है कि वीरवार देर रात ही ट्रैफिक खोल दिया जाए। एचएलशर्मा, एक्सईएन एनएच, हमीरपुर

हमीरपुर- डिंडवीं टिक्कर स्थित इस पुल पर चौथे दिन भी नहीं हो पाई वाहनों की आवाजाही।

खबरें और भी हैं...