पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिप सदस्य ईशा ने भाजपा पर लगाया धमकियां देने तंग करने का अारोप

जिप सदस्य ईशा ने भाजपा पर लगाया धमकियां देने तंग करने का अारोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गसोतावार्डसे नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य ईशा कुमारी ने भाजपा के लोगों पर धमकियां देने और उसे तंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने वीरवार को इस मामले को लेकर प्रेस बयान जारी किया। उनका कहना है कि अभी उन्हें जिला परिषद सदस्य बने हुए सिर्फ एक माह का समय हुआ है। लेकिन भाजपा के लोग उसे निरंतर परेशान कर रहे हैं। वह ये सोच कर राजनीति में आई थी कि वह गरीब लोगों की मदद करेंगी। लेकिन चंद समय में ही गंदी राजनीति करने वाले लोग आराम से उन्हें जीने नहीं दे रहे। ईशा ने बताया कि कभी ये लोग उन्हें धमकाते हैं कि सरकार आते ही उनके उपर इनकम टैक्स की रेड डलवाई जाएगी तो कभी पटवारी को फोन करके कहते हैं कि उनके परिवार ने कहीं कोई नाजायज कब्जा जमीन पर तो नहीं किया हुआ है। हद तो उस समय हो गई जब उन्हें डीसी की कोर्ट से एक समन भेज दिया गया। जिसमें इस चुनाव को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा जो शिकायत की गई है उसकी पेशी 23 फरवरी को बताई गई है। गौर रहे सबसे कम उम्र की जिला परिषद सदस्य बनी ईशा ने उस वार्ड से 200 से ज्यादा मतों से विजय हासिल की थी जहां पर भाजपा का प्रभाव रहता आया है। ईशा ने कहा कि उन्हें बोला जा रहा है कि वह धोखाधड़ी करके जिप सदस्य बनी हैं। वह पूछना चाहती हैं कि धोखाधड़ी कैसे हो सकती है। क्योंकि प्रशासन, सरकार सब इनका है। और काउंटिंग हाल में दो-दो एजेंट्स बैठे हुए थे। अंदर कितने एजेंट जाएंगे यह फैसला भी प्रशासन ने ही किया था। हार-जीत का फैसला करने वाली वह कौन होती हैं। फैसला जनता ने दिया है और इसे सबको मानना चाहिए। उसका कहना है कि उन्हें इसलिए धमकाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने भाजपा को समर्थन नहीं दिया और नोटा को वोट किया था। वह भाजपा की इज्जत करती थी, लेकिन अब असली चेहरा सामने आया है। समर्थन दिया तो सब सही नहीं तो छोटी राजनीति पर उतर आए।

खबरें और भी हैं...