95 फीसदी अंक लेने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा 5 हजार का ईनाम
हमीरपुर | देवस्यबहुतकनीकी संस्थान में जो स्टूडेंट परीक्षा में 95 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करेंगे। उन्हें संस्थान की तरफ से 5 हजार का नगर इनाम दिया जाएगा। यह फैसला संस्थान प्रबंधन की बैठक में एमडी अजय कुमार की अध्यक्षता में लिया गया। उन्होंने से सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के बारे भी बताया। इसके अलावा यह फैसला भी लिया कि जिन स्टूडेंट्स की आय 15 फीसदी से कम है। उनका पढ़ाई और होस्टल का सारा खर्च संस्थान उठाएगा।