पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेन हार्वेस्टिंग टैंक से हाे रहा पानी का रिसाव

रेन हार्वेस्टिंग टैंक से हाे रहा पानी का रिसाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंबोहगांवमें चैंथ खड्ड के किनारे बनाया गया रेन हार्वेस्टिंग टैंक ग्रामीणों के लिए ठेंगा ही साबित हुआ है। टैंक का निर्माण कृषि विभाग के भू-सरंक्षण विंग द्वारा चार साल पहले करवाया गया था, मगर बनने के बाद इसमें पहली ही बरसात का पानी टिक पाया था। उसके बाद इसमें रिसाव होना शुरू हो गया। दूसरी बरसात से अब तक यह लावारिस नकारा पड़ा है। टैंक का निर्माण बरसाती पानी एकत्रित कर इसके साथ लगती किसानों की भूमि की सिंचाई करने के मकसद से करवाया गया था, जिसकी लंबाई 13 मीटर, चौड़ाई 11 मीटर और गहराई 3 मीटर बताई गई है। इसके निर्माण कार्य पर करीब पांच लाख रुपए खर्च किए गए हैं। अपनी अल्पायु में ही अपना बजूद खो चुके इस रेन हार्वेस्टिंग टैंक का गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण सवालिया निशान लगा रहे हैं। विभागीय उदासीनता के चलते गत बरसात में खड्ड में बाढ़ आने से अब इसमें क्विंटलों के हिसाब से मलवा गिरा है। विभाग ने भारी-भरकम खर्चा कर इसे बनवा तो दिया, लेकिन अब इसका रख-रखाव करने से पल्लू झाड़ लिया है। चंबोह पंचायत उपप्रधान मेहर सिंह, डॉ. नंद लाल, हरनाम सिंह, दुनी चंद, चतर सिंह और प्रेम सिंह ने बताया कि विभाग ने इसका सही निर्माण करके महज लीपा पोती कर चलता किया है। उनका आरोप है कि उन्होंने इसकी मरम्मत करवाए जाने बावत कई बार गुहार लगाई, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने इसका शीघ्र रख-रखाव करने की मांग उठाई है।

^मामला नोटिस में नहीं है। फिर भी मैं भोरंज भू-सरंक्षण विंग के एडीओ को साइट पर भेज कर रिपोर्ट तलब कर रहा हूं। इसे रिपेयर करवा दिया जाएगा। जगदीशरणौत, एसडीओ, भू-सरंक्षण विंग, हमीरपुर

अवाहदेवी-चंबोह में लावारिस नाकारा पड़ा रेन हार्वेस्टिंग टैंक।

खबरें और भी हैं...