मेधावी स्टूडेंट्स को किया सम्मानित
हमीरपुर | सीसेस्कूल बजरोल में मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नेकराम ने की। इस मौके पर प्रिंसिपल सुभाष कटोच ने कहा कि यहां से पढ़े हुए कई स्टूडेंट्स ने नाम कमाया है। स्कूली स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। मेघा, रचना, स्वीटी, मालती, शिल्पा, पंकज सहित कई स्टूडेंट्स को बेहतर प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।