कामगारों के बच्चाें की शादी को धनवर्षा
पंजीकृत कामगारों को श्रम कल्याण बोर्ड से धड़ाधड़ विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता राशि मिलनी शुरू हो गई है। बोर्ड द्वारा दो दिन पहले ही हमीरपुर के 31 पात्रों को बच्चों की शादी के लिए भी 7 लाख 88 हजार की राशि बतौर मदद जारी हुई है। इसमें हरेक पात्र को 25-25 हजार मिलेंगे, यह उनके लिए वरदान से कम साबित नहीं होंगे। इसके बलबूते वे शादी में कम से कम मेहमानों के खाने का इंतजाम खुशी से कर सकेंगे।
दीडेढ़ करोड़ की राशि
करीबएक साल के भीतर ही हमीरपुर जिला में श्रम विभाग के माध्यम से बोर्ड द्वारा करीब डेढ़ करोड़ की राशि पात्र कामगारों में कई योजनाओं के तहत बतौर आर्थिक सहायता दी गई। जिससे यहां का हर मजदूर को पंजीकरण करवाने को आकर्षित हुआ है। बोर्ड के मोटीवेटर फिर से पंचायतों में जाकर पात्रों को जागरूक करेंगे। जिला में 3028 पंजीकृत कामगारों ने बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं का फायदा उठा लिया है। करीब तीन साल पहले उन्हें इन योजनाओं पर यकीन नहीं होता था। लेकिन पात्रों से जैसे-जैसे आवेदन करना शुरू हुए तो बोर्ड ने भी धड़ाधड़ राशि जारी करना शुरू कर दी। आज अकेले हमीरपुर जिले में 2604 लोग बच्चों की पढ़ाई पर 65.52 लाख, 43 ने मेडिकल क्लेम कर 2.58 लाख, 309 ने 72.50 लाख, मातृत्व-पितृत्व में 55 ने 3.25 लाख, पारिवारिक मुखिया की मौत पर 9 ने 2.95 लाख, 2 ने साइकिल के लिए 6 हजार जबकि 9 ने स्टोव के लिए 9 हजार की राशि हासिल कर ली है।
509 को इंडक्शन चूल्हे
बोर्डअब इंडक्शन चूल्हे को राशि नहीं दे रहा, बल्कि फ्री में चूल्हा दिया जा रहा, अब तक 509 पात्र महिला मजदूरों को यह मुहैया करवाए गए, साइकिल और वाशिंग मशीन भी आवेदकों को आने वाली हैं। पहली खेप में केवल इंडक्शन चूल्हे भेजे गए हैं। श्रम कल्याण बोर्ड के कार्यालय में आए दिन योजनाओं के तहत सुविधा लेने वालों की भीड़ लग रही है।
^इस बोर्ड में पंजीकृत कामगारों को करीब 13 तरह की योजनाओं के तहत आर्थिक मदद जारी हो रही, इसमें तय पेंशन की सुविधा भी है। अब तक करीब 3028 लोगों को करीब डेढ़ करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। 31 लोगों को बच्चों की शादी के दो दिन पहले 7.88 लाख की राशि और गई है। विजयशर्मा, लेबर इंस्पेक्टर श्रम विभाग हमीरपुर