पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा पीढ़ी को तनावमुक्त रहने के साथ नशे से दूर रहना चाहिए

युवा पीढ़ी को तनावमुक्त रहने के साथ नशे से दूर रहना चाहिए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर|आइनिफ्ड केसेल्फ मोटिवेशन सेमीनार में युवाओं को जागरूक नागरिक बनने को प्रेरित किया है। सेमिनार में एक बात उभर कर सामने आई कि युवा पीढ़ी को तनावमुक्त रहने के साथ नशे से दूर रहना होगा। अगर युवा इसमें सफलता हासिल कर लेते हैं, तो युवा स्वयं तो सशक्त बनेंगे ही साथ में हमारा देश से सशक्त होकर विश्व में अपनी पहचान बनाएगा। सेमिनार में भारती, पीयूष, सुरक्षि, बैशाली, ममता, नैनसी, दीक्षा, अक्षिता, किरण, पुष्पा ने अपने अपने विचार रखे। जिसमें उन्होंने स्टूडेंट्स को तनावमुक्त रहने, नशे से दूर रहने और पढ़ाई को एकाग्र मन से करने को कई उपाय बताए। इसमें हर रोज मेडिटेशन को अपनाकर मन की नाकारात्मकता उको सकारात्मकता में बदलने पर फोक्स किया गया। क्योंकि हमारे शरीर का मालिक और संचालक हमारा चंचल मन है, जो हमारी ज्ञानेंद्रियों को अपने इशारे पर चलाता है।

खबरें और भी हैं...