पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों में सम्मानित किए मेधावी छात्र

स्कूलों में सम्मानित किए मेधावी छात्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैगनेट पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पुरुषोत्तम लाल कालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।

सुजानपुर.सीनियरसेकंडरी स्कूल जंगलबैरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में एसएमसी के प्रधान संतोष कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

टौणीदेवी.बच्चेही देश का भविष्य हैं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों को अपनी रचनात्मक भूमिका का निर्वहन करना चाहिए ताकि देश तथा समाज का भविष्य उज्जवल हो सके। यह बात आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने शनिवार को न्यू माडल हाई स्कूल कक्कड़ के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

धनेटा.शीतलमॉडल हाई स्‍कूल धनेटा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जिला परिषद सदस्य प्रसिद्ध समाजसेवी लेखराज शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।

बड़ा.एसडीएमपब्लिकस्कूल के सालाना समारोह में विधायक विजय अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।

जाहू.ईष्टप्वांइट पब्लिक स्कूल सुलगवान में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारों से गूंज पड़ा। द्वितीय कक्षा की आयुषि शर्मा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर कविता बोली, तो सभी बच्चों ने एकमत होकर उसके साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे लगाए। प्रिंसिपल संजय वर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिर्पोट पड़ी। मुख्य अतिथि ने मेधावी बच्चों विकास, मनीश संजना, अशीष, अलिशा, साक्षी, तनू , आयूषि, उदय, रीया, सुमना, तंजना, प्रियंका, शिल्पा , खुशबू और अन्य बच्चों को ईनाम वितरित किए। इस अवसर पर किशोरी लाल, चमन लाल, चमन लाल, रोशन लाल, पूर्व वीडीसी चेयरमैन अध्यक्ष पुरषोतम लाल अन्य लोग उपस्थित थे।

समारोह में विधायक विजय अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शिरक्त करते हुए।

खबरें और भी हैं...