पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंदराल पौहंच सड़क निर्माण के लिए 384 करोड़ : राणा

अंदराल-पौहंच सड़क निर्माण के लिए 384 करोड़ : राणा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | सुजानपुरके दुर्गम क्षेत्र अंदराल-पौहंच सड़क निर्माण के लिए 384 लाख की राशि स्वीकृत की गई है ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सके। यह बात आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण को उनके बतौर विधायक कार्यकाल में विधायक प्राथमिकी में रखा गया था, जिसके चलते ही इस सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण के साथ-साथ पुल का निर्माण भी किया जाएगा, इस सड़क निर्माण से करीब आधा दर्जन पंचायतों के हजारों लोग लाभांवित होंगे।

राणा ने कहा कि कक्कड़ पंचायत में सिद्धि के लिए संपर्क मार्ग निर्मित करने के लिए 87 लाख की राशि व्यय की जा रही है। इस संपर्क मार्ग की कुल लंबाई साढ़े तीन किलोमीटर होगी। इसके साथ ही सन्हूं थाटी से बेरड़ा संपर्क मार्ग के लिए 73 लाख तथा ग्राम पंचायत खैरी के थाटी रिहालां संपर्क मार्ग के लिए दस लाख व्यय किए गए हैं। धबड़ियाणा पंचायत के लोहारवाली के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण को 57 लाख व्यय किए गए हैं। काफी लंबे समय से धबडिय़ाना, खैरी तथा कक्कड़ पंचायतों के लोगों द्वारा संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग उठाई जा रही है तथा लोगों की मांग को पूर्ण कर दिया गया है। सुजानपुर क्षेत्र की जोल के पलाही क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण के लिए 78 लाख की राशि स्वीकृत की गई है ताकि इस क्षेत्र में बारिश के दौरान नुकसान नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि खैरी तथा सचूही में भी क्रेट वॉल लगाने का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है।

खबरें और भी हैं...