सीनियर सिटीजन ने गौशालाओं काे दिया ढाई लाख का पशु आहार
सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर द्वारा 16 गौशालाओं में रह रही 1007 गउओं को ढाई लाख रुपए का पशु आहार और मिनरल मिश्रण (नमक चाटलू) मुहैया करवाया है। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति चंद ठाकुर ने बताया कि पशु आहार में 300 बोरियां फीड की, जिनमें करीब 150 क्विंटल चारा मौजूद था। कैटल फीड प्लांट भौर से खरीदा और नमक चाटलू की 200 ईंटें कृषि यूनिवर्सिटी पालमपुर से खरीदी। इन सभी को इन 16 गौशालाओं में पहुंचाया भी गया। उन्होंने कहा कि जाहू गउशाला में 62 बाेरियां फीड और 35 ईंटें नमक चाटलू की, नगरोटा गाजियां में 15-8, समौना बीड़ बगेहड़ा में 30-7, खैरी में 30-16, बल्यूट में 8-8, गसोता में 15-8, कांगू मालग में 23-11, कृष्ण गउशाला भदरुं धनेटा में 23-12, दंदवी बड़सर में 18-9, अंबोहा में 7-3, कच्छबी में 20-8, बंुबलू में 4-4 बोरियां फीड और नमक चाटलू मुहैया करवाए गए। उन्होंने कहा कि जिन गौशालाओं को गउशैडों की जरूरत है, और वह अग बेसिक ढांचा तैयार करके देते है तो संस्था शैड बनाने के लिए 25 हजार की सहयोग राशि शैड की चारदीवारी की चनाई हो जाने पर देगी।