ऊना के ईओ संजय को अतिरिक्त कार्यभार
हमीरपुर | ऊनानगर परिषद के ईओ संजय को सरकार ने हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। संजय ने कहा कि वे हमीरपुर के लोगों की समस्याएं हल करने के लिए समय-समय पर नगर परिषद हमीरपुर कार्यालय में भी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि यहां के ईओ विजय शर्मा जनवरी माह में सेवानिवृत्त हो गए थे। यहां का पद रिक्त चल रहा है।