पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मधुकर हत्याकांड की एसपी करेंगे जांच

मधुकर हत्याकांड की एसपी करेंगे जांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवतीद्वारा आत्महत्या करने का प्रयास होने के बाद अब यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है। लिहाजा, अब पुलिस इस मामले में फूंक फूंक कर कदम रख रही है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी कुल्लू ने जांच में दखल देने का मन बनाया है।

स्वयं करूंगा पूछताछ

एसपीकुल्लू पदम चंद का कहना है कि हालांकि युवती से पूछताछ के दौरान पुलिस ने किसी तरह की अभद्रता नहीं की होगी, लेकिन उसके बावजूद भी मामले की गंभीरता को देखते हुए मैं स्वयं युवती से पूछताछ करूंगा।

गौरीशंकर| कुल्लू

मधुकरहत्याकांड मामले की जांच का जिम्मा अब एसपी कुल्लू पदम चंद अपने हाथ लेने वाले हैं। हालांकि इससे पहले इस मामले में एएसपी कुल्लू और थाना प्रभारी कुल्लू को जांच सौंपी गई थी लेकिन तीन महीने बाद भी इस मामले में कोई खास प्रमाण नहीं निकल पाए हैं जबकि जिस युवती के सहारे पुलिस मामले की परत खोलने की कोशिश कर रही थी उस युवती ने आत्महत्या का प्रयास करने की कोशिश कर इस मसले को और ज्यादा उलझा दिया है। युवती ने जांच अधिकारियों पर भी आरोप लगाए हैं ऐसे में अब एसपी कुल्लू पदम चंद ने इस मामले की तहकीकात स्वयं करने का निर्णय लिया है। पुलिस की माने तो एसपी कुल्लू ने जांच अधिकारी एएसपी और थाना प्रभारी कुल्लू को युवती से पूछताछ करने की मनाही कर दी है और अब एसपी कुल्लू पदम चंद स्वयं ही युवती से बातचीत करेगी। पुलिस की माने तो जिस आढ़ती मधुकर की हत्या बंदरोल सब्जी मंडी में हुई थी उस युवक के व्हाटसएप में मनाली की युवती का लिंक मिला था। पुलिस ने युवती से पूछताछ करनी शुरू की थी और युवती को थाने में भी पूछताछ के लिए बुलाया।

खबरें और भी हैं...