कुल्लू में ये भी नशा वो भी नशा कहानी का सफल मंचन
कुल्लू|संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार, एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन कुल्लू तथा जिला सांस्कृतिक परिषद कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे नाट्योत्सव ‘कुल्लू रंग मेला’ में संस्था के कलाकारों ने आज देव सदन कुल्लू में मुंशी प्रेम चन्द की चार कहानियों को एकल अभिनय द्वारा प्रस्तुत किया। प्रेम चंद के जीवन उनकी रचनाओं पर आधारित एक शोध पत्र भी रंगकर्मी मीनाक्षी द्वारा प्रस्तुत किया गया। ‘परीक्षा’ नाम की पहली कहानी पहली कहानी दीन दयाल ने प्रस्तुत की। उसके बाद श्याम द्वारा दूसरी कहानी ‘ये भी नशा वो भी नशा’ बहुत खूबसूरती से प्रस्तुत की गई।