पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाक्यूमेंटरी की शूटिंग को कुल्लू पहुंची जुड़वां बहनें

डाक्यूमेंटरी की शूटिंग को कुल्लू पहुंची जुड़वां बहनें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लूमनाली में आई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जुड़वा बहनें ताशी मलिक और नुंग्शी मलिक जिया गांव में अपने ऊपर बन रही डाक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिए पहुंची थी। इन दोनों के नाम पहली महिला जुड़वां बहनें होते हुए माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का, पहली बहनें और जुड़वां बहनें जिन्होंने सेवन समिट पर चढ़ाई की है, विश्व की पहली बहनें, पहली जुड़वा और सबसे कम उम्र की,और पहली दक्षिण एशियाई जिन्होंने एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम पूरा किया है का विश्व रिकॉर्ड है। ताशी और नुंग्शी मलिक ने बातचीत में बताया की उनका जन्म रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर कर्नल वीरेंद्र सिंह मालिक के घर में हुआ। मूलतः वह गांव अन्वाली, सोनीपत हरियाणा के रहने वाले हैं लेकिन रिटायरमेंट के बाद उत्तराखंड में ही रहते हैं। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए उन्होंने नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ़ मॉनीटरिंग में प्रैक्टिस की और 19 मई 2013 को उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी की। वहां उन्होंने पाकिस्तान की समीना बेग के साथ दोनों देशों के झंडे लहराकर शांति और अमन का संदेश भी दिया। उन्होंने बताया की इन साहसिक गतिविधियों के द्वारा वह भारत की उन लड़कियों को प्रोत्साहित करना चाहती हैं जिनमें कुछ करने की चाह है। उनकी जीत सभी लड़कियों के लिए समर्पित है। मिशन टू फॉर सेवन के तहत उन्होंने सभी 7 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की है। रुचिन चौहान ने बताया की जिया पंचायत में ताशी और नुंग्शी मलिक का आना पंचायत के लिए सौभाग्य की बात है, ये दोनों बहनें लाखों युवाओं खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं।

खबरें और भी हैं...