पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वसुंधरा बनी मिस फेयरवेल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लू: सुल्तानपुर स्कूल में विदाई समारोह के दौरान प्रधानाचार्या पूनम शर्मा के साथ छात्राएं और साथ में इस मौके पर नृत्य करती हुई छात्राएं।

कुल्लू|राजकीय वरिष्ठमाध्यमिक कन्या विद्यालय सुलतानपुर में विदाई समारोह का आयोजन किया। इसका आगाज स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने दीप जलाकर किया।

कार्यक्रम के आरंभ में प्लस वन की छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया। प्लस वन की छात्राओं ने अपने सीनियर को बारी-बारी बुलाकर उन्हें टाइटल नेम दिया गया। अवसर पर छात्राओं ने फिल्मी क्लासिकल डांस पेश किया। जूनियर छात्राओं के सवाल जवाब में मिस फेयरवेल वसुंधरा बनी जबकि मिस पर्सनेल्टी के लिए मोनिका, फर्स्ट रनरअप नेहा भाटिया को चुना, जबकि दूसरी रनरअप निधि और मिस प्लस टू का खिताब वर्षा को दिया गया।

खबरें और भी हैं...