पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेरिट में आने वाले स्टूडेंट नवाजे

मेरिट में आने वाले स्टूडेंट नवाजे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लू-लगवैली के शालंग स्कूल में विदाई पार्टी के दौरान छात्राएं और अध्यापक।

सिटी रिपोर्टर|कुल्लू

जिलामुख्यालय के समीप छात्रा सीनियर सेकंडरी स्कूल शांलग में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। फलाण पंचायत प्रधान एसएमसी के अध्यक्ष नंद लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि का स्कूल पहुंचने पर अध्यापकों बच्चों ने जोरदार स्वागत किया। स्कूल की प्रधानाचार्या अनीत कल्याण ने मुख्यातिथि का स्वागत कुल्लवी टोपी, मफ्लर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के साथ डुखरी गाहर पंचायत के प्रधान पूरन चंद, उपप्रधान होतम राम लाल चंद पंचायत के सभी पंच एसएमसी के सभी सदस्य मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अनीता कल्याण ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर सालभर की गातिविधियों की जानकारी दी। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का खूब मनोरंजन किया। मुख्यतिथि ने होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें मेरिट में आने वाली पूजा देवी, अंकिता, तमन्ना शर्मा को सम्मानित किया गया। प्लस टू में जगजीत, यमुना, मीना को और स्काउट एंड गाइड में ममता, मैना, कुसम लता, सरला रूपा पूजा को सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...