शिवांगी बनी सत्या मोहन स्कूल की मिस फेयरवेल
भुंतर|जिला कुल्लूके मौहल में स्थित सत्यामोहन स्कूल का सालाना समारोह फेयरवेल पार्टी का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर स्कूल में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम बच्चों ने पेश किए। स्कूल के प्रधानाचार्य और बाशिंग के पंचायत समिति सदस्य लेख पाल ठाकुर ने कार्यक्रम में विशेष तौर पर भाग लिया। स्कूली बच्चों ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का विधिवत आगाज दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान जमा दो के बच्चों के लिए फेयरवेल प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसके तहत बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक ज्ञान परखा गया। इसी के आधार पर स्कूल के मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल का चयन किया गया। स्कूल के मनजीत को मिस्टर फेयरवेल और शिवांगी को मिस फेयरवेल चुना गया। रोहित को मिस्टर पर्सनेल्टी और रोनिका का मिस पर्सनेल्टी चुना गया।