पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माता फुंगणी मंदिर के रास्ते का बजट के बाद भी निर्माण नहीं

माता फुंगणी मंदिर के रास्ते का बजट के बाद भी निर्माण नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माताफुंगणी के मंदिर तक पैदल रास्ता बनाने के लिए धन की व्यवस्था होने के बावजूद भी आज तक फुटपात के कार्य आरंभ नहीं हो पाया है। पैदल रास्ते के लिए उपायुक्त कुल्लू ने लगघाटी के चलाह कडींगख गांव से माता के मंदिर तियून तक सवा 38 लाख की राशि स्वीकृत की है। हालांकि जिला प्रशासन ने इस धनराशि की पहली किस्त भी जारी कर दी है। बावजूद इसके पैदल रास्ते का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। तीन जिलों कुल्लू, मंडी कांगड़ा के लोगों की आराध्य माता फुंगणी के तियून स्थित मंदिर तक का मार्ग उबड़ खाबड़ है। इस मार्ग को चकाचक करने के लिए घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता नवल ठाकुर के आग्रह पर जिला प्रशासन ने धन की स्वीकृति प्रदान की है। धनराशि की पहली किस्त पांच लाख 23 अप्रैल 2015 को जारी की है। जबकि दूसरी किस्त 33,14383 रुपए की राशि को सितंबर 2015 को स्वीकृति मिली है। लेकिन धन होने के बाद भी रास्ते का निर्माण होना हैरानी भरा है। समाजसेवी नवल ने राकेश कंवर से मुलाकात की तथा उपायुक्त कुल्लू को वास्तुस्थिति से अगवत करवाया। घाटीवासी खुशहाल सिंह राठौर, किरपा राम पुजारी, फतेह चंद, चुनी लाल ठाकुर ने भी जिला प्रशासन से माता फुंगणी के मंदिर को जाने वाले पैदल रास्ते का जल्द निर्माण करने की मांग की है। वहीं, उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया कि मामले को लेकर बीडीओ कुल्लू को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...