पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुल्लू कर्मशाला के शैड की मरम्मत की जाए

कुल्लू कर्मशाला के शैड की मरम्मत की जाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहनकर्मचारी संगठन इंटक केलांग की बैठक गौरी लाल भारती प्रदेश प्रवक्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें परिवहन हित कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। कुल्लू के अखाड़ा बाजार स्थित केलांग बस अड्डा की कर्मशाला का शैड दिसंबर 2014 में बर्फ गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था जिसकी मरम्मत हेतु निगम प्रबंधन को मंडलीय प्रबंधक मंडी को मौखिक लिखित रूप से कई बार अवगत करवाया। लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नहीं हुई। उन्होंने प्रबंधन से मांग की है कि 15 दिनों के भीतर इसकी मरम्मत की जाए अन्यथा संगठन को मजबूर होकर किसी ठोस कदम का सहारा लेना पड़ेगा।

इस बैठक में संजय कुमार बडवाल ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की जिसका प्रदेशाध्यक्ष उमेश शर्मा ने स्वागत किया। इसके अलावा अनेक अन्य समस्याओं पर भी मंथन किया गया। जिन्हें सरकार और प्रबंधन के समक्ष उठाने की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर छेरिंग दोरर्जे, विजय कुमार, प्रवीण कुमार, भूपेंद्र कुमार, राजेंद्र पाल, कृष्ण चंद, गोविंद राम उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...