पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • द्वादश ज्योर्तिलिंग दर्शन मेले से आएगी क्रांति

द्वादश ज्योर्तिलिंग दर्शन मेले से आएगी क्रांति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रजापिताब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्कूल सरकाघाट शाखा के सौजन्य से दो दिवसीय द्वादश ज्योर्तिलिंगो दर्शन मेले का समापन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम कुमारी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान समाज कल्याण की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह से उन्होंने आह्वान किया कि लोग इस संस्थान की गतिविधियों से जुड़ कर अपनी अपनी भागीदारी समाज के प्रति ज्यादा सार्थक कर सकते हैं।

हरसंभवसहयोग करेंगे

उन्होंनेस्थानीय शाखा के प्रभारी ब्रह्मा कुमारी निर्मला को सुनिश्चित करवाया कि वह उनके साथ हरसंभव सहयोग करेंगे। इस मौके पर संस्थान के गणमान्य व्यक्तियों में जिला मंडी ब्राह्माकुमारीज संस्थान की प्रभारी ब्रह्मा कुमारी शिला ने भी विस्तार से संस्थान की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि द्वादश ज्योर्तिलिंगो दर्शन मेले के आयोजन से हजारों जनसमूह में एक अध्यात्मिक क्रांति का संचार होगा क्योंकि अपनी तरह का हिमाचल में पहला कार्यक्रम है। यह मेला अवश्य ही लोगों की आध्यात्मिक चेतना को को जाग्रत करेगा। इस मौके जिला कुल्लू से किरन, चंडीगढ़ से नीलम, जोगेंद्रनगर से सावित्री, सुंदरनगर सेवा केंद्र संचालिका शिवा कुमारी, भंगरोटू सेवा केंद्र से प्रेम जिला मंडी क्षेत्र से समन्वयक नरेंद्र कुमार ने विचार रखे। मेले में स्टॉल नशा मुक्ति, चरित्र निर्माण, चैतन्य, देवियों की झांकी का आयोजन किया गया।

सरकाघाट: द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन मेला के समापन पर मुख्यअतिथी को सम्मानित करते आयोजक।

खबरें और भी हैं...