पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्षिक समारोह में नवाजे स्टूडेंट्स

वार्षिक समारोह में नवाजे स्टूडेंट्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरस्वतीविद्या मंदिर बैहल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। समारोह में नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहारों को सम्मानित किया।

इस मौके पर रणधीर शर्मा ने कहा कि मौजूदा दौर कड़ी प्रतिस्पर्धा का है। लिहाजा लक्ष्य हासिल करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत अनुशासन बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे कठोर परिश्रम करें। ईमानदारी और निष्ठा से की जाने वाली मेहनत से सफलता निश्चित तौर पर उनके कदम चूमेगी। पढ़ाई के साथ ही उन्हें खेलों और अन्य गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों को परिजनों गुरुजनों का आदर-सम्मान करने की सलाह देते हुए कहा कि बड़ों के आशीर्वाद के बगैर मंजिल नहीं मिल सकती।

लघुनाटिका की पेश

इसमौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत वंदेमातरम की प्रस्तुति के बाद उन्होंने भांगड़े तथा पहाड़ी गिद्दे नाटियों से खूब धमाल मचाई। लघु नाटिका भी आकर्षण का केंद्र रही। इससे पहले स्कूल के प्रिंसीपल राजेंद्र सांख्यान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर बैहल पंचायत प्रधान एवं एसएमसी अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, उपप्रधान राजीव, पूर्व उपप्रधान रामकुमार, वार्ड मेंबर ललिता, रतनी, कौडांवाली पंचायत उपप्रधान राजपाल तथा रामपाल चौधरी, हुकम सिंह, प्रेमलाल, जयगोपाल धर्म सिंह आदि भी मौजूद थे।

रविवार को आयोजित स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में रंगारंग प्रस्तुति देती छात्राएं।

कुल्लू | सीनियरसेकंडरी स्कूल पीज में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पीज पंचायत प्रधान भुवनेश्वर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मला ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने एकल गान, समूह गान, महासू नाटी, किन्नौरी नाटी पर रंगारंग प्रस्तुित देकर सबका मनोरंजन किया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी प्रेम ठाकुर ने अपने संबोधन में मुख्यातिथि स्कूल में आए अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने होनहार छात्राओं को सम्मानित भी किया

कुल्लू | कराड़सूपंचायत के हाई स्कूल सोयल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कराड़सू पंचायत की नव निर्वाचित प्रधान गुड्डी देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्याध्यापक रविंद्र भार्गव ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। प्रधान गुड्डी देवी ने स्कूल के लिए 5000 रुपए की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षा, खेल तथा अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया। बीडीसी सदस्य विमला देवी ने भी स्कूल के लिए 2000 रुपए दिए। इस अवसर पर परमानंद, रुकमणि, चंपा, तेज राम, पोतम राम, बोध राज, रूमा देवी, सोमदेव आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...