कांग्रेस महिला विंग को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता: विद्या
जिला, ब्लाॅक, पंचायत स्तर पर संगठन को करेंगे मजबूत
सिटीरिपोर्टर | मनाली
जिलाकुल्लू की महिला कांग्रेस अध्यक्षा बनी विद्या नेगी ने कहा कि कांग्रेस महिला विंग को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को जिला, ब्लाॅक, पंचायत और ग्रामीण स्तर पर मजबूत करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ अधिक से अधिक महिलाओं को नीतियों का लाभ दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। विद्या नेगी ने राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश महिला अध्यक्षा सुशीला नेगी, प्रदेश प्रवक्ता भुवनेश्वर गौड़, कुल्लू अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और कांग्रेस नेत्री महिमा नेगी का आभार जताया। विद्या ने कहा कि वे सभी वरिष्ठ नेताओं और समस्त कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद सहयोग से संगठन को मजबूत करने का यथा संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि हाई कामन ने उन पर जो विश्वास किया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
मनालीमें किया स्वागत
शिमलासे मनाली पहुंची विद्या नेगी का ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। गौड़ ने कहा कि विद्या नेगी को जिला कुल्लू महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी और महिला कार्यकर्ताओं में बढ़ोतरी होगी।