पैट, ईजीएस टीचरों को नियमित करने के पक्ष में संघ
कुल्लू|राजकीय प्राथमिकशिक्षक संघ कुल्लू कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष हरी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। पैट अध्यापकों ईजीएस अध्यापकों को नियमितिकरण करने हेतू संघ हर संभव साथ देगा इसका निर्णय लिया गया। खंड दो के पदाधिकारियों ने अपनी निजी निधि से पैट सम्मेलन संघर्ष फंड के रूप में 8 हजार प्रदान किए। इस मौके पर मध्याहन भोजन राशि को बढ़ाने के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी ने बैठक में जोर दिया कि एचटी सीएचटी की प्रमोशन शीघ्रातिशीघ्र हो और इसके बरिष्ठता का ध्यान रखा जाए। इन तमाम मुद्दों के साथ साथ कई अन्य समस्याओं पर भी मंथन किया गया। बैठक में सचिव ओमिंद्र, कोषाध्यक्ष नितिन मिश्रा, महिला प्रकोष्ट की अध्यक्षा सुनीता महंत, सचिव कांता राणा, संध्या, विजय सुदेश, राजेश, राजेश चंद, चमन ओम प्रकाश सुनिल, काम राजमिश्रा, प्रेस सचिव रविंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।