नेशनल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन आज कल
सिटी रिपोर्टर | मनाली(कुल्लू)
राष्ट्रस्तरीय शीतकालीन खेलों के लिए हिमाचल टीम का चयन 15 और 16 फरवरी को सोलंगनाला की ढलानों में आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के सहयोग से करेगी।
सीनियर वर्ग की टीम का चयन अल्पाइन स्कीइंग, क्रॉस कंट्री और स्नो बोर्ड प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जबकि जूनियर के विभिन्न वर्गों का चयन स्कीइंग अल्पाइन के लिए किया जाएगा। इसके अलावा लड़कियों के ओपन वर्ग की टीम का भी चयन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स के टीम प्रभारी पूर्ण ठाकुर सागू ने बताया कि प्रदेश के लगभग 19 क्लबों के खिलाड़ी इस चयन प्रकिया में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों की फीस 200, जबकि सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों की फीस 300 रुपए निर्धारित की गई है। उन्होंने प्रदेश के सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे समय पर अपना पंजीकरण करवा लें और इसमें बढ़- चढ़कर भाग लें।