न्याय दिलाने में बेंच बार निभाएं अहम भूमिका
हिमाचलप्रदेश उच्च न्यायलय के न्यायमूर्ति धर्मचंद चौधरी के सम्मान में जिला बार एसोसिएशन ने बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति को हिमाचली टोपी शाॅल पहनाकर सममानित किया। न्यायमूर्ति धर्मचंद चौधरी ने बताया कि बेंच बार को ईमानदारी, लग्न कठोर परिश्रम से न्याय दिलाने की प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के प्रयास करने चाहिए।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जब-2 कार्यपालिका अपने निर्वह्न में असफल हो जाती है, तो उस समय लोगों की उम्मीद भरोसा न्यायपालिका पर ही रहता है। ऐसे में इस चुनौतीपूर्ण समय में लोगों को न्याय सुलभ करवाने में बेंच बार को अहम भूमिका निभानी है। न्यायमूर्ति चौधरी ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रदेश वरिष्ठ अधिवक्ताओं, न्यायविदों, परिजनों लोगों की प्रेरणाओं का अहम हाथ रहा है। मंडी में मिडिएशन सेंटर के भवन के निर्माण की योजना पर इन दिनों कार्य चल रहा है। भवन के बनने से अधिवक्ताओं के बैठने की समस्या का निराकरण किया जा सकेगा।
उन्होंने सर्किट बेंच के बारे में अपनी राय सपष्ट करते हुए बताया कि वह सत्र न्यायधीश स्तर के न्यायिक अधिकारियों के सम्मान के पूरे हिमायती हैं। ऐसे में उन जगहों पर जहां 700 से ज्यादा मामले लंबित हैं उनमें सर्किट बेंच की जगह स्थाई कोर्ट खोलने की सिफारिश की गई है।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि मंडी जिला से सिर्फ दो न्यायधीश स्व. एएल वैद्य न्यायमूर्ति धर्मचंद चौधरी ही प्रदेश उच्च न्यायलय के न्यायमूर्ति पद पर आसीन हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह मंडी जिला के लिए गौरव की बात है कि न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी इस ऊंचे पद पर पहुंचे हैं। इस मौके पर प्रदेश बार कौंसिल के अध्यक्ष देश राज शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान नीरज कपूर, जिला एवं सत्र न्यायधीश बलदेव सिंह, जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष पुरेंद्र वैद्य, प्रदेश के वक्फ बोर्ड के पहले अध्यक्ष डीआर ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त रूग्वेद ठाकुर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुल्लू गौरव महाजन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कपिल शर्मा, प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य नरेंद्र गुलेरिया, जिला बार एसोसिएशन के उपप्रधान दिनेश सकलानी महासचिव नंदलाल उपस्थित रहे।
मंडी: न्यायमूर्ति धर्मचंद चौधरी काे सम्मानित करते मंडी बार एसोसिएशन के सदस्य।