अंडर 14 कबड्डी स्पर्धा के लिए कुसुम शिल्पा कीं सम्मानित
चनौन में छात्रों ने कुल्लवी नाटी से किया मनोरंजन
कुल्लू|राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनौन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि स्थानीय पंचायत की प्रधान देविंद्रा देवी ने शिरकत की। उसके उपरांत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। जबकि स्कूल के प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूल की छात्राओं ने कुल्लवी नाटी पेश की और एक के बाद एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेशकर छात्र छात्राओं ने उपस्थित अभिभावकों और अध्यापकों का मनोरंजन किया।
पनोह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में छात्रों को समानित करती मुख्य अतिथि।
बिलासपुर|पनोह स्कूलमें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में स्कूल की प्रधानाचार्या मंजूलता शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बेसरिया राम ने की। समारोह में स्कूली छात्रों ने मां भारती की स्वर्णिम माटी में हैं चंदन, सच्चा वीर बना दे मां और अन्य देश भक्ति गीत सुनाए। समारोह में शिक्षा और खेलकूद गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में मेरिट में आने पर तनु, आशीष, पंकज, संदीप, वंदना, कल्पना, कर्ण, कनिका, नेहा, नितिका, शिल्पा, आरती, पारूल, उमेश, अंजली, अल्पना को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अंडर-14 राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता की कुसुम शिल्पा, राज्य स्तरीय अंडर-14 में सौरभ जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर अंकित अरविंद के अलावा विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे सुनीता, शिल्पा, अंकित, अक्षु, आरती, कर्ण, पारूल, अफसाना, नेहा, नितिका, कामना, उमेश अंजलि को भी सम्मानित किया गया। मौके पर कंदरौर स्कूल के प्रधानाचार्य अमरनाथ, पंचायत प्रधान कुलजीत, निक्कु, भगतराम, सुनीता गुप्त, विमला, सोनिया, अनिता, कमलजीत, विजय कांता सहित अभिभावक भी मौजूद रहे।