रीना मिस चुन्नी मिस्टर फेयरवेल चुने
कुल्लू: खराहल स्कूल के विदाई समारोह में मिस्टर और मिस फेयरवेल चुने गए छात्र-छात्रा।
कुल्लू| राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खराहल कींजा में विदाई समारोह का आयोजन किया। इसमें जमा एक के छात्र-छात्राओं ने जमा दो के छात्र-छात्राओं को विदाई पार्टी दी। जमा एक के स्टूडें्स के साथ साथ इस मौके पर छठी से लेकर दसवीं तक के स्टूडेंट्स ने भी जमा दो के छात्र छात्राओं को विदाई देने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर प्रधानाचार्य निरंजन देव शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर जमा दो आर्ट की रीना मिस और कॉमर्स के चुन्नी लाल को मिस्टर फेयरवैल चुना।