पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनाली में फागली उत्सव की धूम

मनाली में फागली उत्सव की धूम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन्होंने दी फागली उत्सव की बधाई

लाहुलस्पीति के विधायक एवं जनजातीय आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, पूर्व मंत्री डाक्टर रामलाल मारकंडे, प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष रघुवीर ठाकुर, पूर्व मंत्री फुंचोग, हिमालयन बुद्धिष्ठ सोसायटी के अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर, एलपीएस के चेयरमैन कमल सिंह, प्रदेश खेल परिषद के सदस्य गौतम ठाकुर, स्वांग्ला जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष प्रेम चंद, बीएसटी के संचालक भगवान सिंह, खांपा सोसायटी के अध्यक्ष चंाद किशोर, खांपा महिला मंडल की अध्यक्ष डिक्की, मनाली पार्षद सुनीता शर्मा, समाजसेवी सुदर्शन, शमशेर और जगननाथ शर्मा ने नववर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे फागली उत्सव की लोगों को बधाई दी है।

सिटी रिपोर्टर|कुल्लू

लाहुलसहित कुल्लू-मनाली में नव वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे जनजातीय त्यौहार फागली उत्सव की धूम शुरु हो गई है। रिश्तों को मजबूत करने के लिए छोटों द्वारा बड़ों को दूूब दी जा रही है। सभी ग्रामीण अपने देवी-देवताओं की पूजा-पाठ कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं वहीं गांव में बड़े बुजुर्ग को दूूब देकर उनके आशीर्वाद भी ले रहे हैं।

मिलने-जुलने सुख दुख बांटने के मकसद से मनाया जाने वाला फागली उत्सव आज भी अपना महत्व बरकरार रखे हुए हैं। सदियों से चली रही इस परंपरा को लाहुल के ग्रामीण आज भी निभाते रहे हैं तथा इस वर्ष भी फागली उत्सव की लाहुल घाटी में धूम मची हुई है। मनाली में रह रहे 86 वर्षीय बुजुर्ग टशी दवा टशी अंगरुप का कहना है कि अब फागली उत्सव में वह बात नहीं रह गई है। उनका कहना है कि एक माह तब चलने वाला उत्सव दो-तीन दिन तक ही सिमट कर रह गया है। उनके अनुसार लोगों के पास अब समय की भारी कमी देखने को मिल रही हैै। इधर, मनाली में रह रहे युवा वास्तुकार अजित शर्मा, प्रेम चंद, विजय, दलीप शमशेर का कहना है कि फागली उत्सव को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। उनका कहना है कि छोटों द्वारा बड़ों को दूब दी जा रही है तथा साथ ही खान-पान का लुत्फ उठाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...