पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत के विकास को लेकर सौंपा मांग पत्र

पंचायत के विकास को लेकर सौंपा मांग पत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लू: जिला के बा‌‌ह‌्य सराज आनी खंड की विशलाधार पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी उपायुक्त एवं एडीएम कुल्लू से मुलाकात करते हुए।

सिटी रिपोर्टर|कुल्लू

जिलाके बाह्य सराज आनी खंड की विशलाधार पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी उपायुक्त एवं एडीएम कुल्लू से मिला और पंचायत के विकास कार्यों से संबंधित फाइल सौंपी।

पंचायत प्रधान राम चंद भारती की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत के 17 विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान को यह यह प्रस्ताव सौंपे है। एस्टीमेट के साथ सौंपे गए विकास कार्यों में समटेल गांव में देवता टकरसी नाग के सराय भवन, गांव बगोली में रिटेनिंग बाल, गांव संपल में रिटेनिंग बाल, गांव टिपरा चाहुट में सिंचाई टैंक, विशल गांव में सामुदायिक भवन रिटेनिंग बाल, मरेच्छ गांव में सिंचाई टैंक, कुआणू-2 में रिटेनिंग बाल, बांशा गांव में सुरक्षा दीवार, बिलादढ़ बांशा में सुरक्षा दीवार, रजपाउणी में सामुदायिक भवन, चेहट में रिटेनिंग बाल, सौह में सामुदायिक भवन, बांशा में रिटेनिंग बाल तथा कुआणू गांव में सराय भवन निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पंचायत के प्रधान राम चंद भारती, उपप्रधान नेक, वार्ड सदस्य वृज लाल, ओम प्रकाश, ठरमी राम तथा ज्ञान चंद ने बताया कि वह पंचायत के विकास जनसेवा के मकसद से आए हैं।

खबरें और भी हैं...