अखिल, लक्ष्मी को मिला बेस्ट स्टूडेंट का खिताब
कुल्लू. अरुणोदयस्कूल मौहल में विदाई पार्टी पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। प्लस वन की छात्राओं की छात्राओं ने अपने सीनियर छात्राओं को स्वागत टीका फूल देकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक एसके मल्होत्रा ने की। प्रधानाचार्य तारा चंद ने मुख्यअतिथि का स्वागत कुल्लवी टोपी और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस कार्यक्रम के दौरान प्लस वन के छात्र -छात्राओं के द्वारा रंगा रंगा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें मोहनी ने सनम रे गाना गाया, भारत भूषण ने एक हसीना थी गाना गा कर छात्राओं को मंत्रमुग्ध किया गया। जमा दो के छात्र छात्राओं ने कुल्लवी नाटी डाल डाली। रिंकिता, अंजलिका सहेलियों ने फिल्मी नॉन स्टाप पर डांस पेश किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति से नवाजा गया। स्कूल सोसाइटी की और से 1 लाख 20 हजार 60 सौ रुपए की छात्रवृत्ति दी गई।
अरुणोदय स्कूल के विदाई समारोह में सम्मानित किए गए छात्र
दसगांव स्कूल के वार्षिक समारोह में सम्मानित किए बच्चों के साथ बंबर ठाकुर और अन्य।
सिटी रिपोर्टर | बिलासपुर
हाईस्कूलदसगांव में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में सदर के विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रंग जमा दिया। समां कुछ ऐसा बंधा कि विधायक भी झूम उठे।
इन बच्चों को मिला सम्मान
दसगांव हाई स्कूल के वार्षिक समारोह में अखिल और लक्ष्मी चंदेल को बेस्ट स्टूडेंट के खिताब से नवाजा गया। आयुष शर्मा पारुल को सर्वश्रेष्ठ उद्घोषक जबकि शीतल शिवम काशव को सर्वश्रेष्ठ चित्रकार का पुरस्कार मिला। प्रश्नोत्तरी, भाषण नारा लेखन में बेहतर प्रदर्शन के लिए चंदन, आयुष भाटिया, सुदेश, अक्षय, शिवांगी आर्यन को पुरस्कृत किया गया। स्वच्छता अभियान में अहम योगदान के लिए आरती रमन को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।
दसगांवस्कूल को अपग्रेड करें
समारोहके दौरान बैरी रजादयां पंचायत के प्रतिनिधियों ने विधायक को मांगपत्र भी सौंपा। उन्होंने दसगांव स्कूल को अपग्रेड करके सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा देने, बैरी सब-स्टेशन की 33केवी विद्युत लाईन को डबल करने, पंचायत में नई सिंचाई योजना का निर्माण करने, मानर गांव को घागस लिंक रोड से जोड़ने, चनेत्तर बैरी रजादयां में पानी का नया टैंक बनाने, मानर-कंज्योटा दिगर गांव में पानी की आपूर्ति दिन में दो समय करने तथा संती नाला से नौऊरी नाला, डुगली से नाग मंदिर छड़ोलजट्टां में संपर्क सड़कों के निर्माण की मांग उठाई।
चरणबद्धहोंगी मांगें पूरी
बंबरठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई मांगों को चरणबद्ध रूप से प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। इससे पहले मुख्य अध्यापक आरके कौशल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करने के साथ ही वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। समारोह में बैरी रजादयां पंचायत प्रधान राजीव चंदेल, उपप्रधान दिनेश, ननावां के प्रधान मेहर चंद, बरमाणा के उपप्रधान नितेश, बीडीसी सदस्य भुवनेश्वर, पूर्व प्रधान बंत सिंह चंदेल तथा संजीव, किशोरीलाल, राजेंद्र, रवि, सुनील, बलीराम कालीदास समेत बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावकों ने भी भाग लिया।