14 फरवरी के दिन मनाया जाएगा मातृ-पितृ दिवस
कुल्लू | कुल्लूमें पहली बार मातृ-पितृ दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वेलेंटाइन-डे यानी 14 फरवरी के दिन भारतीय क्रांतिकारी, शोषित समाज संघ द्वारा संस्था के मुख्य कार्यालय बदाह में आयोजित किया जाएगा। मातृ-पितृ के मुख्य आयोजक ललित शर्मा ने बताया कि हमारे देश का युवा वर्ग विकारी आकर्षणों, अश्लीलता एवं व्यवसानों में फंस कर विकृत मानसिकता, रोगों और तनावों से घिरे हैं। ऐसे में वे अपने माता-माता के आदर्शों को ग्रहण करने में असफल हो रहे हैं तथा कदम-कदम में उन्हें असफलता का सामना करना पड़ता है। ललित शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि युवा पीढ़ी सर्वप्रथम अपने माता-पिता बड़ों से प्राप्त आदर्शों को अपनाएं।