पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करेगी हिलोपा

नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करेगी हिलोपा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचललोकहित पार्टी समर्थित जीते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को पार्टी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। हिलोपा की ओर से नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए 15 फरवरी को सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पार्टी से समर्थित जीतकर आए हुए प्रतिनिधियों को हिलोपा के प्रदेश प्रमुख महेश्वर सिंह सम्मानित करेंगे।

हिलोपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पार्टी ने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है और 15 फरवरी को पार्टी की ओर से भुंतर के शिव मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में हिलोपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं कुल्लू सदर के विधायक महेश्वर सिंह शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वे पार्टी समर्थित जीत कर आए प्रधानों, उप प्रधानों, पंचों, बीडीसी और जिला परिषद के सदस्यों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह के बाद पार्टी की एक बैठक का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंच प्रधानों सहित तमाम पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया जाएगा और पंचायतों में किस तरह से विकास कार्यों को अंजाम देना है इसके गुर भी सिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में इस बार हिलोपा के काफी संख्या में प्रतिनिधि जीतकर आए हैं।

भुतंर में 15 फरवरी को होगा सम्मान समारोह

खबरें और भी हैं...