एबीवीपी ने कुल्लू में शहीद सैनिक हनुमंथप्पा को दी श्रद्धांजलि
कुल्लू | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अविनाश शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में विद्यार्थी परिषद वीर सैनिक हनुमंथप्पा को श्रद्धांजलि दे रही है। विद्यार्थी परिषद कुल्लू ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ साथ प्रशासनिक कर्मचारियों ने भी शहीद हनुमंथप्पा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर छात्र नेता सलीम, शेर सिंह, अनिल कुमार, रमेश विष्ट, अनीश शर्मा, अविनीश, देवेंद्र सिंह, मुस्कान सेटठी, पूजा, दामिनी, कोमल, प्रियंका, मनीषा, आदि मौजूद थे।