पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नोक सिंह बने दुर्गा युवा क्लब के प्रधान, देवेंद्र काे उपप्रधान बनाया

नोक सिंह बने दुर्गा युवा क्लब के प्रधान, देवेंद्र काे उपप्रधान बनाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लू | सैंजघाटी की सुचैहण पंचायत में वीरवार को दुर्गा युवा क्लब शुकारी के चुनाव संपन्न हुए। क्लब के प्रधान हीरा लाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्लब की उपलब्धियां गिनाई तथा साथ ही पूरी कार्यकारिणी को भंग करने का ऐलान किया। इसके पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नोक सिंह को प्रधान, देवेंद्र को उपप्रधान, भीमसेन को महासचिव, हुक्म सिंह को सह सचिव, कुंज लाल को कोषाध्यक्ष, रविंद्र को मुख्य सलाहकार, दीनानाथ को उपसलाहकार, प्रेस सचिव हीरालाल को तथा कार्यक्रम संचालक की जिम्मेदारी वेदराम को सौंपी गई। कुलदीप, नरलेप, दिलेराम तथा गिरधारी लाल को सदस्य बनाया गया।

खबरें और भी हैं...