कला संगम 163 बच्चों को सिखा रहा डांस
सूत्रधारकला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि आज पूरे देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद हो चुका है। ऐसे में इस बार सूत्रधार कला संगम द्वारा आयोजित डांसिंग डैफोडिल्स सीजन-4 के अंतर्गत चल रही 50 दिवसीय कार्यशाला के 163 प्रशिक्षुओं में से 80 संख्या लड़कियों की है, जोकि उपरोक्त राष्ट्रीय नारे को सबल करने हेतू अपने आप में बहुत बड़ा उदाहरण है। इस कार्यशाला के अंतर्गत आधुनिक नृत्य का प्रशिक्षण पा रहे प्रशिक्षुओं की कला का प्रदर्शन डांसिंग डैफोडिल्स सीजन-4 के रूप में 14 फरवरी को बाद दोपहर 2 बजे कैलाश थियेटर कुल्लू में किया जाएगा।
सम्मानितकिए जाएंगे प्रशिक्षु, ट्रेनर: विमलामहंत अध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू इस भव्य समारोह की मुख्यातिथि होंगी, जबकि गोपाल कृष्ण महंत उपाध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षुओं के साथ-साथ इनके प्रशिक्षकों को भी मुख्यातिथि की ओर से सर्टिफिकेट देकर नवाजा जाएगा। संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में संस्था की पूरी टीम समारोह की तैयारी में जुटी है।
तैयारी में जुटी संस्था की टीम: वरिष्ठउपाध्यक्ष यनिंद्र कपूर, उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, महासचिव सुंदर श्याम, वित्त सचिव विजय गोयल, प्रेस सचिव राजेश शानू, सहसचिव मोनिका सागर, संगीत प्रभारी प्रदीप कपूर, नाटक प्रभारी अंजुम गुप्ता, अकादमी प्रभारी तिलक राज, संगीत सह प्रभारी यशोदा शर्मा, वित् सहसचिव जोंगेंद्र ठाकुर, लोकनृत्य सहप्रभारी माधवी कौशल, सचिव सहयोगी विवेक सेन, नाटक सहप्रभारी केतन वर्मा, लोकनृत्य सहप्रभारी रविंद्र ठाकुर, प्राचार्य संगीत अकादमी पं. विद्यासागर, आधुनिक नृत्य शिक्षक सुरेश बौध, वीरेंद्र शर्मा तथा प्रबंधक उत्तम चंद पूरी मेहनत एवं लग्न से इस समारोह के सफल आयोजन के लिए अपना सहयोेग दे रहे हंै।