पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहाड़ों पर बर्फबारी से बागवान खुश

पहाड़ों पर बर्फबारी से बागवान खुश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहाड़ोंपर लगातार हो रही बर्फबारी से घाटी के बागवान और पर्यटक व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है। ऊंची चोटियों में बर्फ के हल्के फाहों का क्रम जारी है। उझी घाटी के आराध्यदेव देवता कंचन नाग, व्यास ऋषि और गौतम ऋषि के आदेशानुसार इन दिनों घाटी के नौ गांव कोठी, सोलंग, पलचान, रुआड़, कुलंग, मझाच, बुरुआ, शनाग और गोशाल के ग्रामीण बाग बगीचों का रुख नहीं कर रहे हैं। गोशाल फागली के बाद ही ग्रामीण खेत-खलियानों का रुख करेंगे। घाटी के बागवान डोला राम पन्ना लाल का कहना है कि इस बार बर्फबारी ने लगातार निराश किया है लेकिन घाटी सहित पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से फसलें बेहतर रहने की उम्मीद है तथा नदी नालों में भी पानी की कमी नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...