पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बर्फबारी के बाद मनाली में बढ़ने लगी सैलानियों की संख्या

बर्फबारी के बाद मनाली में बढ़ने लगी सैलानियों की संख्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनाली | चांदीसा चमक उठे पहाड़ों ने देशी-विदेशी सैलानियों को मनाली आने का न्यौता दे दिया है। चारों तरफ बिछी बर्फ की सफेद चादर हर किसी का मन मोह रही है। ताजा बर्फबारी के बाद मनाली में सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है। सोलंगनाला पर्यटकों का स्नो प्वाइंट बन गया है। दूसरी ओर सैकडों सैलानियों ने हिडिंबा मंदिर में दस्तक देकर माथा टेका तथा बर्फ से लदे सभी पर्यटन स्थलों में घूमने का आनंद लिया। बर्फबारी के बाद साहसिक पर्यटन व्यवसायियों के चेहरों पर भी रौनक छा गई है। मनाली के पर्यटन व्यवसायी राजेश, सुशील, अमर विक्रम ने बताया कि शनिवार को सैलानियों ने दिन भर बर्फबारी को कैमरे में कैद किया। सोलंगनाला के पर्यटन व्यवसायी रवि व्यास ने बताया कि शनिवार को सुबह सोलंग जबकि दोपहर बाद पलचान ही सैलानियों का स्नो प्वाइंट बन गया।

खबरें और भी हैं...