बाइक सवार से 380 ग्राम चरस पकड़ी
बरमाणा | चंडीगढ़-मनालीनेशनल हाईवे पर सरड़ नाला के पास पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 380 ग्राम चरस बरामद की। जानकारी के अनुसार गत बुधवार रात सब इंस्पेक्टर दयाराम की अगुवाई में बरमाणा पुलिस थाना की एक टीम एनएच पर पेट्रोलिंग कर रही थी। बरमाणा सलापड़ के बीच मंडी की ओर से आए एक मोटरसाइकिल सवार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर लुधियाना निवासी गुरप्रीत उर्फ सन्नी के पास से 380 ग्राम चरस बरामद हुई।