पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर-घर कूड़ा फेंकने का आग्रह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायतनसोगी के प्रधान शिव राम ठाकुर ने पंचायत के हर गांव में दस्तक देकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें तथा खुले में बाहर कूड़ा फैंके। शिव राम ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांव से बीमारी को दूर रखने के लिए वे पंचायत का सहयोग करें। पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिव राम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पंचायत के सभी गांव सियाल-छियाल, कन्याल, नसोगी, सिमसा और बलसारी सहित समस्त गांव का दौरा कर ग्रामीणों से स्वच्छता के प्रति जागरुकता दिखाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी महिला मंडल समय-समय पर गांव की स्व’छता में अपना योगदान देते रहे हैं लेकिन कुछ लोगों की वजह से गंदगी हटने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत ने निर्णय लिया है कि जिस भी व्यक्ति के घर या होटल के आगे कूड़ा मिलेगा या खुले में कूड़ा फैंकते हुए पकड़ा जाएगा उस पर पंचायत की ओर से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोई भी खुले में कूड़ा फैंकते हुए दिखाई दे तो वे पंचायत को सूचित करें ताकि मनमानी करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा सके। ठाकुर ने कहा कि पंचायत में समय-समय पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा और ग्रामीणों को स्व’छता के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...