जगतसुख के ग्रामीणों ने भूस्खलन रोकने के लिए रोपे 400 पौधे
जगतसुखपंचायत ने हरियाली की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। दुहागन नाले में लगातार हो रहे भूस्खलन से ग्रामीण चिंतित हो उठे थे। उन्होंने भूस्खलन रोकने और उस क्षेत्र में हरियाली लाने के लिए 400 पौधे रोपे। पौधारोपण में पंचायत सहित ग्रामीणों और समस्त महिला युवक मंडलों ने भाग लिया।
जगतसुख पंचायत के प्रधान जीवन नेगी ने कहा कि समस्त पंचायत का एक समान विकास करने के साथ-साथ स्वच्छता और जंगलों का संरक्षण उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि दुहांगन नाले में लगातार भूस्खलन हो रहा था। उसे रोकने के लिए ग्रामीणों ने पौधा रोपण अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी जंगलों में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उन्हें हरा भरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला युवक मंडलों को भी वनों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा और वन काटूओं पर भी शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उप प्रधान हीरा लाल कायस्था ने कहा कि सभी वार्ड पंचों और ग्रामीणों के सहयोग से पंचायत का विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से सिंचाई की कुल्हों की भी सफाई की जाएगी।
दुहागन नाले में हो रही है स्लाइडिंग, महिलाओं, युवकों ने दिया काम