अमतर स्टेडियम पहुंची ओमान की क्रिकेट टीम
यहांअटलबिहारी वाजपेयी(अमतर) क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को ओमान की क्रिकेट टीम अभ्यास मैच खेलने के लिए धर्मशाला से यहां पहुंची। टीम के मैनेजर जुनैल सिद्धिकी ने बताया कि उनकी टीम हिमाचल की टीम के साथ शनिवार, रविवार सोमवार को तीन टी-20 अभ्यास मैच खेलेगी। ओमान की टीम में 9 खिलाड़ी पाकिस्तान, 5 खिलाड़ी भारत और एक खिलाड़ी ओमान से है।
2007 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश पाने वाली इस टीम के बारे में जानकारी देते उन्होंने बताया कि इस टीम के कोच श्रीलंका के दलीप मेंडिस, स्पिन कोच सुनील जोशी और तेज गेंदबाजी के कोच रमेश र|ायके हैं। ओमान की टीम बंगलादेश, आयरलैंड और नीदरलैंड की टीमों के साथ क्वाॅलीफायर मुकाबला अगर जीतती है तो एशिया कप में भाग लेने के लिए ढाका जाएगी। टीम के मैनेजर पाकिस्तान के जुनैल सिद्धिकी से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह धर्मशाला नादौन में पहली बार आए हैं।
दोनों ही स्टेडियमों की खूबसूरती और क्रिकेट के लिए उचित वातावरण की जमकर तारीफ की। जावेद मियादाद के साथी खिलाड़ी रहे सिद्धिकी ने कहा कि मेरे लिए यह दोनों स्थान सपनों के घर जैसा आभास दे रहे है।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का यहां सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। ओमान की टीम दिन भर अभ्यास करने के बाद रात्रि ठहराव के लिए धर्मशाला रवाना हुआ करेगी और रोजाना वहीं से अप-डाउन करेगी। जबकि हिमाचल की टीम को यहां एनएच पर स्थित एक निजी होटल में ठहराया गया है।
}ओमान की टीम में 9 खिलाड़ी पाकिस्तान, 5 खिलाड़ी भारत और एक खिलाड़ी ओमान से
अटल बिहारी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में ओमान की क्रिकेट टीम।